भारत

संविदा इंजीनियर की संपत्ति करोड़ों की, लोकायुक्त ने दी दबिश

jantaserishta.com
11 May 2023 1:01 PM IST
संविदा इंजीनियर की संपत्ति करोड़ों की, लोकायुक्त ने दी दबिश
x
संपत्ति पांच करोड़ से ज्यादा की आंकी गई है, जो उनकी आय से 232 फीसदी से भी अधिक है।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा पर तैनात प्रभारी सहायक यंत्री की संपत्ति करोड़ों की होने का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त ने गुरुवार की सुबह उनके तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में हेमा मीणा प्रभारी सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं, उनके भोपाल स्थित दो ठिकानों और रायसेन जिले के फार्म हाउस पर लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी है।
बताया गया है कि हेमा मीणा का मासिक वेतन 30 हजार रुपये है जबकि उनकी संपत्ति पांच करोड़ से ज्यादा की आंकी गई है, जो उनकी आय से 232 फीसदी से भी अधिक है।
प्रभारी सहायक यंत्री मीणा के खिलाफ वर्ष 2020 में एक शिकायत की गई थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, इसकी जांच हुई और पाया गया कि मीणा ने बड़े पैमाने पर संपत्ति है। उसी के बाद भोपाल में दो स्थान और रायसेन में एक स्थान पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story