भारत

एडमिशन के नाम पर ठगी, आरोपी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

jantaserishta.com
5 Aug 2023 5:34 PM IST
एडमिशन के नाम पर ठगी, आरोपी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
x
कई छात्रों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गैंग लीडर की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर कुख्यात अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने का काम पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर कर रही है। इसी कड़ी में एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन कराने के नाम पर कई छात्रों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गैंग लीडर की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
यशवंत चौबे उर्फ यश चतुर्वेदी उर्फ जय मेहता के खाली प्लॉट को कुर्क किया गया। यशवंत चौबे के खिलाफ नोएडा सेक्टर-126 थाना में गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। यशवंत चौबे गैंग बनाकर एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन कराने के नाम पर कई छात्रों से ठगी की और उससे प्राप्त रुपए से अचल संपत्ति खरीदी। कुर्क संपत्ति की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story