भारत

अनिल दुजाना गैंग के सदस्य के खिलाफ एक्शन, प्रॉपर्टी कुर्क और फार्म हाउस सील

jantaserishta.com
10 May 2023 10:49 AM IST
अनिल दुजाना गैंग के सदस्य के खिलाफ एक्शन, प्रॉपर्टी कुर्क और फार्म हाउस सील
x

फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा, 9 मई (आईएएनएस)| अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद अब उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनकी संपत्तियों को सील करने के बाद कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अनिल दुजाना के खास आदमी चंद्रपाल प्रधान की संपत्ति आज कुर्की गई जिसकी कीमत तकरीबन 1.60 करोड़ है। विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त (अपराध जनित संपति अधिग्रहण) के आदेशानुसार थाना बिसरख पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट, थाना बादलपुर से संबंधित अभियुक्त चंद्रपाल प्रधान पुत्र यादराम निवासी बम्बावड थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर जोकि अनिल दुजाना गैंग (गैंग आईडी आईएस-29/2021) का सक्रिय सदस्य है, के नाम पर पंजीकृत प्रधान फार्म हाउस भूमि 1.2820 है, खसरा नं. 518 ग्राम बम्वावड (कीमत करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपये) को कुर्क किया गया।
इसी के क्रम में अनिल दुजाना गैंग (गैंग आईडी आईएस-29/2021) के अन्य सदस्यों की 2 करोड़ 30 लाख रुपये की, अब तक कुल करीब 3 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story