संपत्ति में गिरावट: टॉप अमीरों की लिस्ट में फिसले मुकेश अंबानी, इस स्थान पर पहुंचे

फाइल फोटो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के टूटने से इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारी नुकसान हुआ है. मुकेश अंबानी की संपदा में करीब 6.8 अरब डॉलर (करीब 50 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई है और वह दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में छठे स्थान से फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं.
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का सितंबर तिमाही में मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम रहा, जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है. सोमवार को कंपनी का शेयर 8.62 फीसदी लुढ़ककर 1877 रुपये पर आ गया. इस गिरावट से रिलायंस का मार्केट कैप 1.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया.
उम्मीद से कम मुनाफा
रिलांयस के शेयरों में गिरावट से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ एक झटके में 6.8 अरब डॉलर घट गई. इसके साथ ही वह दुनिया के धनकुबेरों की सूची में छठे से नौवें स्थान पर फिसल गए. फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 71.5 अरब डॉलर रह गई.
आज भी टूटे शेयर
शुक्रवार को रिलायंस का मार्केट कैप 13.89 लाख करोड़ रुपये था, लेकिन सोमवार को यह सिर्फ 12.69 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. मंगलवार को रिलायंस के शेयरों में और गिरावट आई है और इसका मार्केट कैप 12.66 लाख करोड़ रुपये के आसपास है. मंगलवार को रिलायंस का शेयर भाव 1873 रुपये के आसपास चल रहा है.
गौरतलब है कि इसके पहले सितंबर में आई हारून की रिच लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने लॉकडाउन के बाद से हर घंटे 90 करोड़ रुपये कमाये हैं. पेट्रोलियम से लेकर रिटेल तक के कारोबार में लगी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं और दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में भी उनका नाम है. उनके नेतृत्व में हाल के महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





