भारत

प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
18 Oct 2021 5:33 PM IST
प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप
x
राजधानी से बड़ी खबर.

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर फायरिंग की वारदात हुई. हमला प्रॉपर्टी डीलर धामी पहलवान के फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हुआ था, जिसमें उसके ड्राइवर को गोली लगी है.धामी पहलवान हत्या के मामले में पहले से आरोपी है और फिलहाल बेल पर है.

बताया जा रहा है कि मौके पर अपराधी घात लगाकर बैठे थे. तीन-चार हमलावरों ने धामी पहलवान की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें ड्राइवर लकी को गोली लगी है. लकी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी ने बताया की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धामी पहलवान (जिस पर हत्या का आरोप है) के जानकार ने बदले की भावना से उस पर हमला कराया है. हालांकि जिस तरह से दिनदहाड़े बीच सड़क पर तोबड़तोड़ गोलियां चली हैं उसे देखकर गैंगवार के आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. जब दिनदहाड़े बीच सड़क पर देश की राजधानी में अंधाधुंध गोलियां चलती हैं, उस वक्त दिल्ली पुलिस कहां पर थी. ऐसा लगता है देश की राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस का कोई खौफ नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story