भारत

प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
30 May 2024 8:06 AM IST
प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, इलाके में हड़कंप
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना इलाके के सेंट मैरी स्कूल के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह बिजनौर के कोतवाली शहर इलाके के मन्नू पुरम कॉलोनी का रहने वाला था। वह प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुशील कुमार बुधवार रात करीब 8:30 बजे श्री अस्पताल के पास दुकान से सामान लेने आए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर नजदीक से गोली चला दी। बदमाशों ने सुशील को करीब दो राउंड गोलियां मारी, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सुशील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story