भारत

PROPERTY DEALER की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या

jantaserishta.com
23 Jun 2024 7:11 PM IST
PROPERTY DEALER की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
PATNA पटना: बिहार के पटना सिटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों के अंदर इतना गुस्सा भरा था कि उन लोगों ने अरुण के शरीर में एक दर्जन तक गोलियां उतार दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज से आगे स्थित मालिया महादेव इलाके की है।
45 वर्षीय अरुण कुमार रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही घर से थोड़ी दूर आगे बढ़े कि तभी दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई । गोलीबारी की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े और खून से लतपथ अरुण को लेकर एनएमसीएच पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोलीबारी से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया है। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को गिरफ्त में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के अनुसार यह इलाके का बड़ा जमीन माफिया था। इससे पहले भी इसके ऊपर कई आरोप लग चुके थे। इसके ऊपर मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर पर गोली चलाने का आरोप लगा था। अरुण कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
बताया जा रहा है कि अरुण इलाके में होने वाले सामाजिक कार्यों में काफी सक्रीय रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा पहले पुलिस के लिए मुखबिर का भी काम करता था। अरुण अभी कुछ समय पहले ही पटना सिटी इलाके में शिफ्ट हुआ था। मूलता वह बेलदारी चक का रहने वाला था। आस-पास के लोगों ने बताया कि हाल के सालों में ही उसने पटना के सिटी इलाके के मालिया महादेव में घर बनाया था। पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story