भारत

प्रॉपर्टी डीलर को मार डाला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Sept 2022 5:12 PM IST
प्रॉपर्टी डीलर को मार डाला, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यकलापों की छानबीन की जा रही है।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में थाने के पास एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया।बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज में रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी अमरेंद्र कुमार सिंह (48) की अपराधियों ने सोमवार को शाम सवा छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी।
पैदल आए अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। इनमें दो गोली बाइक पर सवार अमरेंद्र को लगी। घायल कारोबारी को लेकर परिजन मायागंज पहुंचे। जांचोपरांत डॉक्टरों ने अमरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जमीन कारोबारी के बेटे मानस ने पुलिस को बताया है कि रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने उसके पिता की हत्या कर दी।
एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। वहीं एसएसपी ने मामले में लापरवाही पर बबरगंज थानेदार सिकंदर यादव को निलंबित कर दिया है। थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यकलापों की छानबीन की जा रही है।
कारोबारी के बेटे मानस ने बताया कि पिता किसी से मिलने बाइक से निकले थे। लौटने के क्रम में घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल बबरगंज थाना से महज सौ मीटर की दूर है। मानस ने बताया कि कुतुबगंज निवासी कुख्यात कारू यादव उसके पिता से जमीन खरीद व बिक्री पर रंगदारी की मांग कर रहा था। पिता ने मना किया तो उनकी हत्या कर दी गई।
अमरेंद्र के बेटे मानस ने बताया कि रंगदारी की मांग करने वाले कारू यादव के भाई उमा यादव, सुजीत यादव और उसके भांजे अमर यादव के अलावा अन्य दो लोगों ने मिलकर उसके पिता की हत्या की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story