भारत

प्रॉपर्टी डीलर और 2 सुरक्षागार्ड की हत्या, वकील सहित 2 घायल

jantaserishta.com
22 July 2023 9:28 AM IST
प्रॉपर्टी डीलर और 2 सुरक्षागार्ड की हत्या, वकील सहित 2 घायल
x
बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की.
मुज़फ़्फ़रपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक प्रॉपर्टी डीलर और उनके दो निजी गार्ड की हत्या कर दी। इस हमले में एक अधिवक्ता समेत दो अन्य लोग घायल बताए जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही अपने तीन निजी सुरक्षा गार्डों के साथ शुक्रवार की रात मारवाड़ी हाईस्कूल चंदवारा स्थित अधिवक्ता सैयद कासिम हसन के आवास पर उनसे मिलने गए थे। वकील के आवासीय कार्यालय में लोग बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। गोलीबारी में शाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो सुरक्षा गार्ड मोहम्मद निजामुद्दीन और राहुल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हमले में दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों मे वकील और एक सुरक्षागार्ड शामिल हैं। घायलों मे सुरक्षा गार्ड की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मूल रूप से औराई थाना के शाही मीनापुर के रहने वाले आशुतोष शाही मिठनपुरा नंद बिहार कॉलोनी में रह रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने शनिवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस इस हत्या का कारण प्रथमदृष्ट्या आपसी रंजिश बता रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story