भारत

प्रोपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
24 Sept 2021 7:31 AM IST
प्रोपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
बड़ी खबर

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लगने से युवक मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने अपने ससुर पर पति की हत्‍या का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की है.

पुलिस मामले में सम्‍बन्धित लोगों से पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि, पहाड़पुर का रहने वाला बब्लू द्विवेदी का द्विवेदी नगर में एक पेट्रोल पंप है. वह प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करता है. उनके बेटे कमल द्विवेदी की दो साल पहले प्रीति से शादी हुई थी, जिसकी नौ माह की बेटी भी है. प्रीति की माने तो बुधवार देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर में बरामदे की ओर दौड़े तो वहां शव पड़ा मिला.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पड़ताल करने पर पता चला कि गोली पेट की बाईं तरफ लगी थी. पास में लाइसेंसी रायफल भी पड़ी थी. घटना से चीख पुकार मच गई. परिवार ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. आदित्य शुक्ला, एएसपी आउटर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बिधनू पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. मृतक की पत्नी ने अपने ससुर पर पति की हत्या का आरोप लगाया है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पत्नी ने आरोप लगाया कि ससुर उस पर गलत नजर रखता था. जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. कल रात एक बजे बाप बेटे में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद पिता लाइसेंली राइफल निकाल लाया और बेटे को गोली मार दी. पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. जल्‍द ही पूरी तस्‍वीर साफ हो जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story