राम जन्मभूमि के आसपास निषेधाज्ञा लागू! जाने क्या है इसका मतलब

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम लला के मंदिर (Ram Mandir) के आसपास अब बहुमंजिला इमारतें नहीं बनाई जा सकेंगी. इतना ही नहीं इसके लिए बकायदा मानक तय तय गए है. राम मंदिर से 300 मीटर दूर बना तो सकेंगे, मगर उसके लिए जिला अधिकारी से एनओसी प्राप्त करनी होगी. आपको बताते चलें कि राम मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से शुरू हो चुका है और राम मंदिर के क्षेत्र का विस्तारीकरण भी किया जा रहा है, जिसके लिए आसपास की जमीन, मकान और मंदिरों को ट्रस्ट ले रहा है. राम मंदिर की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा समिति के निवेदन पर यह योजना अमल में लाई जाएगी. योजना को अमल में लाने के लिए विकास प्राधिकरण ने कमेटी का गठन भी कर दिया है और बोर्ड की बैठक पर इस पर प्रस्ताव भी पारित हो गया है. अब जल्द ही योजना की मंजूरी शासन से लेने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा और शासन के प्रस्ताव के बाद राम जन्मभूमि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





