
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2023-24 को 'प्रगतिशील' और 'लोगों के अनुकूल' करार दिया। आईएएनएस से बात करते हुए नकवी ने कहा, "यह एक प्रगतिशील, अभूतपूर्व और जनहितैषी बजट है, जो सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की गौरवशाली यात्रा का गजट है। बजट वैश्विक मंदी की पृष्ठभूमि में गांवों, किसानों, गरीबों और समाज के अन्य सभी वर्गों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों से प्रभावित नहीं हुई है।"
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था।
Tagsमुख्तार अब्बास नकवीबजटदिल्लीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणMukhtar Abbas NaqviBudgetDelhiFinance Minister Nirmala SitharamanNirmala Sitharamanबजट 2023budget 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





