भारत
हिन्दी दिवस पर शैक्षिक संस्थानों और संगठनों ने आयोजित कार्यक्रम
Shantanu Roy
15 Sep 2023 5:36 PM GMT

x
अजमेर। अजमेर राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस पर गुरुवार को शहर के सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेज, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से कई संस्थानों में कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने हिंदी को राष्ट्र का गौरव, संस्कृति की प्रतीक और परस्पर मेलजोल बढ़ाने वाली भाषा बताया। राजकीय कन्या महाविद्यालय में विचार गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. मंजुला मिश्रा ने कहा कि हिंदी वैचारिक अभिव्यक्ति का सरल और सशक्त माध्यम है। डॉ. शमा खान, डॉ. विमलेश शर्मा, डॉ. मंजुला मिश्रा, डॉ. अलका पंवार ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान काव्य पाठ प्रतियोगिता में ओजस्वी राठौड़ प्रथम, ऋषिका सक्सेना द्वितीय, स्नेहा शर्मा तृतीय रहीं। महात्मा हंसराज वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का भट्ट, चेष्टा लखावत तृतीय रही।
दयानंद महाविद्यालय के हिंदी विभाग में नई शिक्षा नीति पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। डॉ. एच. पी. गौड़ ने भी संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय प्रथम, सोफिया महाविद्यालय द्वितीय, राजकीय कन्या महाविद्यालय तृतीय, वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय ब्यावर को सांत्वना पुरस्कार मिला। संचालन डॉ. कविता शर्मा ने किया। एसपीसी जीसीए में प्राचार्य प्रो. काइद अली खान ने कहा कि हमें हिंदी भाषा का विकास करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश शर्मा ने हिंदी की ताकत तथा उसके वैश्वीकरण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्रो. रेखा यादव, डॉ. जितेंद्र थडानी ने हिंदी के विकास, शब्द संपदा, डॉ. नेमीचंद ने हिंदी व्याकरण और लिपि पर विचार व्यक्त किए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि रांका प्रथम, कोमल सनकत द्वितीय, आदित्य गहलोत तृतीय रहे। नारा लेखन में भावना सिरोही प्रथम, वंदना द्वितीय, कोमल सिंह तृतीय रही। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ललित शर्मा ने धन्यवाद दिया।
हरिभाऊ उपाध्याय महिला शिक्षक महाविद्यालय हटूण्डी में डॉ. उषा राठौड, डॉ संगीता सैनी, डॉ गरिमा शर्मा, देवेन्द्र सिंह शेखावत ने संबोधित किया। कविता वाचन, आशुभाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। डॉ. सुमन बाला ने हिन्दी के शब्द कोष को अंग्रेजी से अधिक समृद्ध बताया। ड्रीम इंडिया स्कूल भजनगंज में प्रधानाध्यापिका अमिता शर्मा ने बच्चों को हिंदी की महत्ता बताई। निबंध प्रतियोगिता हुई। लॉयंस क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व में हिंदी भाषा का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। मनीष कुमार शर्मा व बृजमोहन बंसलवाल मौजूद रहे। नगर आर्य समाज के तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बद्रीप्रसाद पंचोली को सम्मानित किया गया। डाक टिकट संग्रहकर्ता सूरज प्रकाश कटारिया ने हिंदी डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई। डॉ. पंचोली ने कहा कि जब तक हम हिन्दी को अपने दैनिक जीवन में नहीं उतारेंगे तब तक भाषा का विकास नहीं हो पाएगा। मंत्री डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया। रमेश चन्द्र आर्य ने देवयज्ञ कराया। मोहनी देवी आर्य, नीलू माहेश्वरी ने भजन प्रस्तुत किए। प्रधान सत्यप्रकाश पुरोहित ने कविता पाठ किया। पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्र प्रकाश कटारिया, वासुदेव आर्य आदि मौजूद रहे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story