
x
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जोधपुर के रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने कहा कि हम शहीद दिवस पर शहीदों को याद करने के साथ-साथ उनकी वीरांगनाओं को भी याद करते हैं। कार्यक्रम में शहीद ताराचंद सहारण पर पुष्प चक्र चढ़ाए गए। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जो सोमवार को पूरे दिन चलेगा। इसमें पुलिस बल के जवानों द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित परिसर में पौधारोपण किया।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की सुदूर सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए सभी बलों का आभार भी जताया।
उन्होंने नई दिल्ली में पुलिस मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। आज देश के विभिन्न इलाकों और जगहों पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अलग-अलग बलों के जवानों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां आकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने का मुझे मौका मिला। यही हमारे जवान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और कच्छ से लेकर किबिथू तक फैली हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





