
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
छात्राओं से छेड़छाड़ और देर रात अपनी बिना कपड़ों की तस्वीर भेजने के साथ अश्लील बातें करने वाले हिंदी के प्रोफेसर अखिलेश कुमार पर लगे सभी आरोप साबित हो गए हैं.
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में छात्राओं से छेड़छाड़ और देर रात अपनी बिना कपड़ों की तस्वीर भेजने के साथ अश्लील बातें करने वाले हिंदी के प्रोफेसर अखिलेश कुमार पर लगे सभी आरोप साबित हो गए हैं. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने पुष्टि करते हुए कहा कि प्रोफेसर अखिलेश कुमार दोषी पाए गए हैं.
छात्राओं के आरोप के बाद ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने आंतरिक रूप से जांच कराई थी. इसकी रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर अखिलेश कुमार दोषी पाए गए. अब निलंबन की कार्यवाही हो सकती है. फिलहाल यूनिवर्सिटी ने अखिलेश कुमार को हमेशा के लिए विभाग से बाहर कर दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद छात्राओं ने आरोपी प्रोफेसर की बर्खस्तगी की मांग की है.
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में हिंदी विभाग में प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार पर हिंदी विभाग की छात्राओं ने आपत्तिजनक तस्वीर भेजने का आरोप लगाया था. साथ ही नोट्स के बहाने अकेले घर भी बुलाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे थे. इसको लेकर 29 जुलाई से 5 अगस्त तक यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने जोरदार आंदोलन भी किया था.
तब पूरे मामले को देखते हुए कुलपति नेन का डा. एलकेवीडी कालेज ताजपुर समस्तीपुर तबादला कर दिया गय था. इसके साथ ही आंतरिक जांच कमेटी गठित कर दी थी. अब डेढ़ माह बाद आंतरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रोफेसर अखिलेश कुमार पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





