भारत
छात्रा के पीछे पड़ा प्रोफेसर, शिकायत सुन हिल गया विश्वविद्यालय
jantaserishta.com
12 Jan 2025 5:41 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
वडोदरा: वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के हिंदी विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. प्रोफेसर के खिलाफ एक छात्रा को परेशान करने और उसका घर तक पीछा करके छेड़ने का आरोप लगाया गया है. इस लड़की की सहेली को भी यह प्रोफेसर बार-बार परेशान कर रहा था. जिसके बाद यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
वडोदरा की विश्व विख्यात एमएस यूनिवर्सिटी के आर्ट्स फैकल्टी के प्रोफेसर मोहम्मद अज़हरभाई ढेरीवाला के खिलाफ शहर के सयाजीगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है. प्रोफेसर एक छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा को मोबाइल पर गंदे मैसेज करता और बार-बार उसको अलग कमरे में ले जाने के इशारे कर रहा था. जब छात्रा ने यह बात अपनी सहेली को बताई तो सहेली को भी वह परेशान करने लगा और उसको अपनी सहेली को मिलाने के लिए फोन कर दबाव डालने लगा.
इतना ही नहीं प्रोफेसर छात्रा का घर तक पीछा भी करता था. प्रोफसर ने छात्रा को धमकी भी दी थी कि अगर उसने प्रोफेसर की बात नहीं मानी तो एग्जाम में उसके मार्क्स कट कर देगा. इस मामले में छात्रा ने विश्वविद्यालय में शिकायत की. इसके बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन उसके बाद भी वह फोन करके छात्रा को परेशान करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.
इस मामले में सयाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है. प्रोफेसर और छात्रा के बीच व्हाट्सएप मैसेज के जरिए बातचीत होती थी. पुलिस ने उस मैसेज को भी रिकवर करने का काम शुरू कर दिया है और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





