भारत

प्रोफेसर ने फ्लाइट में महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, हुई जोरदार बहस

jantaserishta.com
28 July 2023 2:40 PM IST
प्रोफेसर ने फ्लाइट में महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, हुई जोरदार बहस
x
एक-दूसरे के बगल में बैठे थे।
मुंबई: मुंबई पुलिस ने पटना के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई। 24 वर्षीय पीड़ित महिला और आरोपी नई दिल्ली से बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार फ्लाइट के मुंबई में उतरने की तैयारी से कुछ समय पहले आरोपी ने गलत इरादे से उसे छुआ। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉक्टर और प्रोफेसर के बीच जोरदार बहस हुई और पीड़ित ने फ्लाइट क्रू को इसकी जानकारी दी। फ्लाइट के उतरने के बाद उन्हें सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि आराेेेपी पर संबंधित धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को गुरुवार एक अदालत के सामने पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्‍हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और बाद में जमानत दे दी, जबकि आगे की जांच जारी है। इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन इस घटना पर एक बयान जारी कर सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story