भारत

प्रोफेसर पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
23 Nov 2021 6:34 AM IST
प्रोफेसर पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है. गणित पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. छात्रा के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्रा का कहना है कि इस काम में प्रोफेसर के अलावा महाविद्यालय का स्टाफ और अन्य छात्राएं भी शामिल हैं.

प्रोफेसर पर लगा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
छात्रा का आरोप है कि महाविद्यालय की प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को नशीला पदार्थ का सेवन करने के लिए मजबूर किया जाता है फिर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जाता है. छात्रा ने प्रोफेसर का साथ देने वाली कुछ छात्राओं के भी नाम उजागर किए हैं. छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर छात्रों को अश्लील किताबें, सेक्सुअल टॉयज देकर अश्लीलता करने पर मजबूर करते हैं.
कॉलेज की कई छात्राओं का इस काम में शामिल होने का आरोप
दावा जा रहा है कि महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोफेसर अपने घर पर बुलाता है और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है. कई लड़कियों के साथ उसने रिलेशन बनाए गए हैं. छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर को काला जादू आता है और वो लोगों का दिमाग कंट्रोल कर लेता है. इस घटना के बाद से वो काफी डर गई है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रोफेसर फिलहाल फरार बताया जा रहा है कि पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story