भारत
किसानों को धान के 2.97 करोड़, 6588.36 मीट्रिक टन फसल की खरीद
Shantanu Roy
20 Oct 2026 5:21 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश के किसानों को धान की फसल का 2.97 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। धान खरीद के लिए प्रदेश में 11 केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद केंद्रों में अब तक किसानों से 6588.36 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है। धान की फसल बेचने को किसान धड़ाधड़ बुकिंग करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। किसान धान की फसल बेचने के लिए किसानों ने विभाग के पोर्टल पर पजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 5892 किसानों ने धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करवाया है। इसमें से 5444 पंजीकरण वेरिफाई किए गए हैं और 4939 के टोकन जनरेट किए गए हैं। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से 15 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2461 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है।
प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 11 मंडिया बनाई गई हैं। जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां इंदौरा, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, इंडस्ट्री शेड बद्दी, मार्किट यार्ड नालागढ़ जिला सोलन एवं एपीएमसी रामपुर, टाहलीवाल इंडस्ट्रीयल एरिया, मार्किट यार्ड टकारला जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य आपूति विभाग की निदेशक कुमद सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया गया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।
Next Story





