भारत
हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
jantaserishta.com
17 March 2023 12:04 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी से माफी की मांग और अडानी मामले में जेपीसी गठन के मसले पर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार एवं गतिरोध की वजह से इस पूरे सप्ताह संसद में कामकाज सुचारू ढंग से नहीं हो पाया। शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों - लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई। इस वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
लोक सभा में 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग शुरू कर दी, वहीं विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे और नारेबाजी के बीच लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया। बिरला ने कहा कि सदन में अगर आर्डर रहेगा तो सबको बोलने का मौका मिलेगा लेकिन हंगामा लगातार जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। लोक सभा की कार्यवाही अब सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी।
वहीं राज्य सभा में भी लगातार पांचवे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा। हंगामे के कारण उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया। राज्य सभा की कार्यवाही भी अब सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





