
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडानी मसले पर जांच के लिए जेपीसी गठन की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को भी उच्च सदन राज्य सभा में जमकर हंगामा किया। हंगामे और नारेबाजी को देखते हुए उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे स्थगित कर दी। वहीं लोक सभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्तमान लोक सभा के सांसद गिरीश भालचंद्र बापट और प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता एवं लोक सभा के पूर्व सांसद इनोसेंट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। पूरे सदन ने खड़े होकर और मौन रहकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





