भारत
दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद मंगलवार तक कार्यवाही स्थगित
jantaserishta.com
16 Jan 2023 1:18 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र जैसे ही सोमवार को शुरू हुआ वैसे ही पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस शुरू हो गई। जहां एक ओर बीजेपी विधायक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विधानसभा के सदन में पहुंच गए, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एलजी द्वारा फिनलैंड में टीचर्स की ट्रेनिंग के प्रस्ताव को पास ना करने के मुद्दे पर हंगामा किया। बढ़ते हंगामे के बीच पहले सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया, फिर आधे घंटे के लिए और फिर सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
आपको बता दें कि शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ टकराव के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन विधानसभा का सत्र बुलाया था।
कोविड-19 को देखते हुए सभी विधायक सदन में फेस मास्क पहनकर आए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





