भारत
बाईं आंख में दिक्कत, दाईं आंख का कर दिया ऑपरेशन, परिजन भौचक्के रह गए
jantaserishta.com
14 Nov 2024 5:43 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शिकायत दर्ज.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है। दरअसल, डॉक्टर ने एक सात साल के बच्चे की गलत सर्जरी कर दी। गलती भी ऐसी जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। बच्चे की बाईं आंख में दिक्कत थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा। लेकिन जब बच्चा ऑपरेशन के बाद घर पहुंचा तब मां ने देखा कि उसकी बाईं नहीं बल्कि दाईं आंख में पट्टी बंधी हुई है। डॉक्टर ने गलत आंख में सर्जरी कर दी थी।
एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 1 में आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल की घटना है। लड़के के पिता नितिन भाटी ने बताया कि उनके बच्चे की बाईं आंख में दिक्कत थी। बार-बार पानी आ रहा था। 12 नवंबर को वह उसे डॉक्टर को दिखाने ले गए। डॉक्टर ने कहा कि बच्चे की आंख में प्लास्टिक जैसा कुछ है। जिसे ऑपरेशन के बाद ही ठीक किया जा सकता है।
आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल के जिस डॉक्टर ने यह बड़ी लापरवाही की है उसकी पहचान आंनद वर्मा के रूप में हुई है। डॉक्टर आनंद ने मासूम के पिता से बताया कि ऑपरेशन में कुल 45 हजार रुपए के खर्च आएंगे। ऑपरेशन के बाद बच्चे की आंख ठीक हो जाएगी। फिर नितिन भाटी ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए।
जब नितिन भाटी ऑपरेशन के बाद अपने बेटे को लेकर घर पहुंचे तब मां ने बताया कि जिस आंख में पट्टी बांधी गई है, उसमें तो दिक्कत थी ही नहीं। इसके बाद नितिन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद बच्चे के परिवार ने आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल में विरोध किया। बवाल देखने को मिला। बच्चे के पिता ने सीएमओ से शिकायत की है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





