भारत

BIG BREAKING: मालगाड़ी के ब्रेक में दिक्कत, आधा दर्जन ट्रेनें जहां थी वहीं हुई खड़ी

jantaserishta.com
19 Dec 2021 9:51 AM IST
BIG BREAKING: मालगाड़ी के ब्रेक में दिक्कत, आधा दर्जन ट्रेनें जहां थी वहीं हुई खड़ी
x
मालगाड़ी के चक्के में ब्रेक बाइंडिंग हो गया।

पीडीडीयू नगर: पीडीडीयू रेल मंडल के फ्रेशर स्टेशन के समीप रविवार की भोर चार बजे के लगभग मालगाड़ी के चक्के में ब्रेक बाइंडिंग हो गया। इससे हावड़ा से पीडीडीयू जंक्शन आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें जहां-तहां खड़ी है। ट्रेनों के जहां तहां खड़ी रहने से यात्रियों में रोष दिख रहा है। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मी चक्के की तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे हैं।

धनबाद की ओर से पीडीडीयू आ रही मालगाड़ी का रैक जैसे ही मंडल के फ्रेशर स्टेशन के समीप पहुंची, एक बोगी के चक्के में हाट एक्सल हो गया। इससे अप की कालका मेल, नीलांचल, हावड़ा जोधपुर, शिप्रा आदि ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। इससे यात्री परेशान दिखे। वही विभागीय कर्मचारी तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story