भारत

इंडिगो एयरलाइंस के नेटवर्क में समस्या, बुकिंग सिस्टम फेल, यात्रियों की बढ़ी टेंशन

jantaserishta.com
5 Oct 2024 2:21 PM IST
इंडिगो एयरलाइंस के नेटवर्क में समस्या, बुकिंग सिस्टम फेल, यात्रियों की बढ़ी टेंशन
x

सांकेतिक तस्वीर

उड़ान सेवाएं प्रभावित.
नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, कंपनी के बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. एयरलाइन से बुकिंग प्रणाली शनिवार को दोपहर 12 बजे से प्रभावित होनी शुरू हुई हुई है और करीब 1 घंटे के बाद करीब 1.05 बजे पर परिचालन फिर से शुरू सुचारू हो सका. हालांकि Indigo Booking System अभी भी डाउन है और यूजर्स को समस्या पेश आ रही है. इस मामले पर कंपनी की ओर से भी जानकारी शेयर की गई है.
Indigo Airlines की ओर से इस गड़बड़ी के संबंध में एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है. इसके चलते हमारे ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story