भारत
ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच पूरी, मुख्य कारण की पहचान हुई: रेल मंत्री
jantaserishta.com
4 Jun 2023 11:03 AM IST

x
288 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए।
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए दु:खद ट्रेन हादसे की जांच पूरी कर ली है और मूल कारण की पहचान कर ली गई है। दुर्घटनास्थल पर रेल यातायात बहाली के काम की निगरानी कर रहे वैष्णव ने कहा, रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने अपनी जांच पूरी कर ली है और जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे। दु:खद ट्रेन दुर्घटना के स्पष्ट मूल कारण की पहचान भी की जा चुकी है।
हालांकि, उन्होंने दुर्घटना के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया। इस हादसे में कम से कम 288 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए। मंत्री ने कहा कि शनिवार को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के अनुसार मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है जो बुधवार सुबह तक काम पूरा हो जाएगा।
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने एक बयान में कहा कि दोनों यात्री ट्रेनों के सभी 21 कोच पटरी पर से हटा लिए गए हैं। मालगाड़ी के तीन डिब्बों और इंजन को हटाने का काम चल रहा है। पटरी को जोड़ने और बिजली के तार ठीक करने का काम साथ-साथ चल रहा है।
Tagsरेल मंत्री अश्विनी वैष्णवअश्विनी वैष्णवओडिशा ट्रेन हादसाबालासोरRailway Minister Ashwini VaishnavAshwini VaishnavOdisha train accidentBalasore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





