
जौनपुर: आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद फरार चल रहा एक लाख का इनामिया बदमाश सतीश सिंह शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह रामपुर के पास मारा गया। वह 12 वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। बदमाशों की गोली से पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दिन में दो बजकर 50 मिनट पर मुठभेड़ होने का दावा किया है। बदमाश के पास से एके-47 व नाइन एमएम की पिस्टल बरामद हुआ है। मौके से पुलिस ने नीले रंग की पल्सर को भी कब्जे में ले लिया। वाराणसी जनपद के थाना चौबेपुर से गैंगेंस्टर एक्ट में पेशी के दौरान 2010 में ़फरार हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





