
x
फाइल फोटो
ग्वालियर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी और सिंधिया घराने के गढ़ ग्वालियर आ रही है। वे यहां चुनावी हुंकार भरेंगी। यहां वे जन आक्रोश रैली को संबोधित करने वाली है।
प्रियंका के प्रवास को लेकर कांग्रेसी उत्साहित है और उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रियंका गांधी शुक्रवार के को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी। प्रियंका के ग्वालियर प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने ग्वालियर को कांग्रेस के बैनर और पोस्टर से पाट दिया है। ग्वालियर-चंबल वह इलाका है, जो सिंधिया परिवार के प्रभाव का इलाका है। वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके है, इसीलिए इस रैली व प्रियंका के प्रवास को अहम माना जा रहा है।
Tagsप्रियंका गांधीग्वालियरमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश कांग्रेसPriyanka GandhiGwaliorMadhya PradeshMadhya Pradesh Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





