भारत
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला प्रियंका का साथ
jantaserishta.com
24 Nov 2022 10:24 AM IST

x
खंडवा (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में दूसरा दिन है, यह यात्रा खंडवा जिले में है और इस यात्रा को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके परिवार का भी साथ मिला है। भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई, इस यात्रा मंे राहुल, प्रियंका, राबर्ट वाड्रा भी साथ है। यह यात्रा आज लगभग 25 किलो मीटर का रास्ता तय करेगी। प्रियंका गांधी बुधवार रात को हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से सड़क मार्ग से यात्रा स्थल तक पहुंची।
बताया गया है कि प्रियंका गांधी चार दिन तक इस यात्रा में साथ रहने वाली है। राहुल और प्रियंका एक साथ चले, दोनों ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर जमा लोगों का अभिवादन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी यात्रा को लेकर जोश नजर आ रहा है।
ज्ञात हो कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा ने बुधवार को बुरहानपुर के बोरदली गांव में प्रवेश किया था। यह यात्रा खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है।
इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। उनके एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।
बढ़ी ताक़त, मिले जो हम।आओ सब मिलकर बनाएं बेहतर अपना वतन।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/Jrmuyf9MOK
— Bharat Jodo (@bharatjodo) November 24, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





