भारत

प्रियंका गांधी का 13 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, रामनगर और रुड़की में रैली

jantaserishta.com
11 April 2024 1:40 PM IST
प्रियंका गांधी का 13 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, रामनगर और रुड़की में रैली
x
देहरादून: उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस भी चुनाव प्रचार को धार देने में जुट गई है। पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है।
13 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी जनसभा करने उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रामनगर और रुड़की आ रही हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा में एक लाख से अधिक लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पहले रामनगर, फिर रुड़की में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, विभिन्न नेताओं को रैली के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचेंगे। इन रैलियों के जरिए पार्टी प्रदेश भर में संदेश देने का प्रयास करेगी। इसमें प्रदेश के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story