भारत

प्रियंका गांधी का ट्वीट: बिकिनी, घूंघट, हिजाब या जींस में से क्या पहनना है, ये तय करना महिला का अधिकार

jantaserishta.com
9 Feb 2022 10:34 AM IST
प्रियंका गांधी का ट्वीट: बिकिनी, घूंघट, हिजाब या जींस में से क्या पहनना है, ये तय करना महिला का अधिकार
x

नई दिल्ली: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अब प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है. ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है.

प्रियंका गांधी ने लिखा, 'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब. यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है. यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है. महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो.'
बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है. कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने सामने हो गए हैं. पथराव की घटनाएं भी हुई हैं. मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं. हालातों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 3 दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं.
कर्नाटक हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई भी हो रही है. मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनने के अधिकार को बहाल करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मामले पर आज भी सुनवाई जारी रहेगी. लेकिन छात्राओं के वकील को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है. बीजेपी का कहना है कि छात्राओं के वकील कांग्रेस नेता हैं और इससे साबित होता है कि इस विवाद को भड़काने में कांग्रेस का ही हाथ है.
कर्नाटक के हिजाब विवाद ने यूपी की चुनावी सियासत में भी एंट्री कर ली है. AIMIM के मुखिया असदद्दुीन ओवैसी और बीजेपी इस मामले पर आमने सामने हो गए हैं. हिजाब विवाद को लेकर दिल्ली और मुंबई में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. मुंबई में समाजवादी पार्टी मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में दस्तखत अभियान चला रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story