भारत

हमीरपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ पड़ी भीड़

Nil dhankar
14 Feb 2022 5:05 PM IST
हमीरपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ पड़ी भीड़
x

यूपी। यूपी में हमीरपुर जिले के मौदहा में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो करने पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रियंका दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क मार्ग से होते हुए मौदहा कस्बे में मलीकुंआ चौराहे पर पहुंचीं।

यहां से प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के पुत्र अभयराज चन्देल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। यहां कांग्रेस समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

वहीं प्रियंका गांधी ने भी समर्थकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर कर तहसील मार्ग पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।



Next Story