भारत

प्रियंका गांधी की आज उत्तराखंड के खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर में जनसभा

Nil dhankar
12 Feb 2022 6:20 AM IST
प्रियंका गांधी की आज उत्तराखंड के खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर में जनसभा
x

उत्तराखंड । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस श्रीनगर के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पुंडीर के हवाले से मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार 12 जनवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा और हल्द्वानी में चुनावी सभा करने के बाद दोपहर दो बजकर पैंतीस मिनट पर श्रीनगर गढ़वाल के एनआईटी मैदान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगी। पुंडीर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आमजन को नियत समय पर एनआईटी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

बता दें कि प्रदेश में मतदान सोमवार 14 फरवरी को शाम छह बजे समाप्त होगा, इस कारण आज शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। इसके बाद अगले 48 घंटे साइलेंट पीरियड में सिर्फ मतदान की तैयारियां होंगी।

Next Story