भारत
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने की कंगना रनौत की आलोचना, क्या बयान दिया था?
jantaserishta.com
31 Aug 2024 8:12 AM IST

x
फाइल फोटो
कंगना अपने बयानों के लिए मीडिया हेडलाइन में बनी रहती हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना रनौत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना बीजेपी की सांसद हैं, जिनको लेकर वाड्रा का कहना है कि संसद में उनके लिए कोई जगह नहीं है, और ये कि वह इसके योग्य नहीं हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना अपने बयानों के लिए मीडिया हेडलाइन में बनी रहती हैं और किसानों पर दिए उनके हालिया बयान के बाद वह फिर से चर्चा में हैं.
रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में सांसद कंगना रनौत के बयान पर कहा, "वह एक महिला हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के योग्य नहीं हैं. वह शिक्षित नहीं हैं. मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं. उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए." वाड्रा ने इसके साथ ही लोगों को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक साथ आने की अपील की.
रॉबर्ड वाड्रा ने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक साथ आकर विचार करना चाहिए. कंगना रनौत ने बीते दिन अपने एक इंटरव्यू में कथित रूप से किसानों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. मसलन, किसानों के महीनों लंबे प्रदर्शनों के बारे में उनका विचार था कि अगर मजबूत सरकार नहीं होती तो देश में बांग्लादेश जैसा हालात पैदा हो सकता था.
आंदोलन के दौरान, कंगना रनौत का दावा था, "शव लटक रहे थे" और "रेप" हो रहे थे. सत्तारूढ़ बीजेपी सांसद ने आगे दावा किया था कि आंदोलन के पीछे अमेरिका और चीन जैसे देशों की भी साजिश थी. इसको लेकर विपक्षी दलों ने कंगना और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया. मसलन, कंगना के बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी सरकार पर किसान विरोधी और महिला विरोधी होने के आरोप लगा रही हैं.
बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा पूजा स्थलों का दौरा करने और दिव्यांग बच्चों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे, जब उन्होंने कंगना रनौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें संसद के लिए अयोग्य बताया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





