भारत

राजनांदगांव में आज प्रियंका गांधी की चुनावी रैली

Nilmani Pal
21 April 2024 1:05 AM GMT
राजनांदगांव में आज प्रियंका गांधी की चुनावी रैली
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में सियासी माहौल बनाने दो सियासी दिग्गज टकराएंगे। दरअसल एक ही दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों एक ही लोकसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी सभाएं भी करने जा रहे हैं।

दोनों ही अपने-अपने दलों के लिए वोट मांगेंगे। प्रियंका गांधी आज 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी, इसी दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। प्रियंका गांधी की चुनावी सभा राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के मोहड़ गांव में होगी। इसके बाद उनकी चुनावी सभा बालोद जिले के हथौद गांव में होगी।

Next Story