भारत

प्रियंका गांधी के बैग की गूंज पाकिस्तान तक, हुई तारीफ, कहा- ऐसी हिम्मत...

jantaserishta.com
17 Dec 2024 8:50 AM IST
प्रियंका गांधी के बैग की गूंज पाकिस्तान तक, हुई तारीफ, कहा- ऐसी हिम्मत...
x
बीजेपी ने किया हमला.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं. उनके इस कदम की अब पाकिस्तान में भी तारीफ हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हसन चौधरी ने प्रियंका गांधी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने लिखा, 'जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं, यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है.'
बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक ऐसे हैंडबैग को लेकर संसद पहुंची जिस पर "फिलिस्तीन" लिखा हुआ था. कांग्रेस महासचिव और वायनाड़ से सांसद प्रियंका ने गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं.
प्रियंका गांधी जिस बैग को संसद लेकर पहुंची उस "फिलिस्तीन" (Palestine) लिखा था और इसमें तरबूज जैसे फिलिस्तीनी भी प्रतीक थे, जिसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है. तरबूज फिलिस्तीनी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है. फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अक्सर कटे हुए तरबूज की तस्वीर और इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है.
प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन बैग बीजेपी नेता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है और चुनावों में उनकी हार का कारण तुष्टीकरण का बैग ही है. हाल ही में नई दिल्ली में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाजर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें हालिया वायनाड की चुनावी जीत पर बधाई दी थी. जून में, प्रियंका गांधी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना करते की थी और कि गाजा में इजरायल सरकार की कार्रवाई को "नरसंहारकारी " बताया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story