प्रियंका गांधी आज करेंगी मुरादाबाद का दौरा, कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 को करेंगी संबोधित

उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में अब कुछ महीने ही रह गए हैं. इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार अपना पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा और अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में अपनी स्थिति बेहतर बनाने के लिए लगातार रैलियां और जनसभाओं को संबोधित कर रही है. चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भी लगातार यूपी के अलग-अलग स्थानों में पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है. 2022 में पार्टी की स्थिति को अच्छे करने के इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज मुरादाबाद पहुंचेंगी. मुरादाबाद में प्रियंका गांधी वाड्रा जन सभा को भी संबोधित करेंगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





