भारत

पीएम के संसदीय क्षेत्र में 25 मई को कांग्रेस के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

jantaserishta.com
22 May 2024 9:08 AM IST
पीएम के संसदीय क्षेत्र में 25 मई को कांग्रेस के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी
x
वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 25 मई को वाराणसी में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समर्थन में एक रोड शो करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी से लगातार तीसरी बार सांसदी की दावेदारी कर रहे हैं।
अजय राय ने बुधवार को कहा, "हां, प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी और 25 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगी।" राय यहां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हैं। अपने भाई राहुल तथा पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह वह भी विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने राय बरेली में भी पिछले दिनों प्रचार किया था जहां से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। अमेठी में उन्होंने के.एल. शर्मा के लिए प्रचार किया। वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story