भारत

सहारनपुर में आज रोड शो करेगी प्रियंका गांधी

Nilmani Pal
17 April 2024 1:53 AM GMT
सहारनपुर में आज रोड शो करेगी प्रियंका गांधी
x

यूपी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज 17 अप्रैल को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करेंगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सी.पी. राय ने दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाज़ियाबाद में संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से बातचीत करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है। साथ ही बताया कि बीते 10 साल में मोदी सरकार ने जनता से किए वादे को पूरा नहीं किया। जनता को सिर्फ छला है। 10 साल से जनता सिर्फ जुमला सुन रही है, मन की बात सुन रही है, लेकिन काम की बात आज तक कभी भाजपा नेताओं के मुंह से नहीं निकली। खुले मंचों से बीजेपी के सांसद और नेता संविधान को बदलने की बात कह रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
मोदी सरकार सभी महत्वपूर्ण मोर्चों पर पूरी तरह विफल रही है, चाहे वह महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर में हिंसा, बढ़ती असमानता और किसानों और मजदूरों की गिरती स्थिति को नियंत्रित करना हो। यह भी बताया कि देश का किसान, नौजवान, छात्र महिलाएं समेत सभी वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। आज भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। श्री राय ने कहा कि हमारी गारंटी है कि सरकार बनते ही हम खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरेंगे।
Next Story