भारत

16 जनवरी बेंगलुरु प्रवास पर रहेंगी प्रियंका गांधी

Shantanu Roy
15 Jan 2023 3:33 PM GMT
16 जनवरी बेंगलुरु प्रवास पर रहेंगी प्रियंका गांधी
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। 16 जनवरी बेंगलुरु प्रवास पर रहेंगी प्रियंका गांधी। हिमाचल प्रदेश में चुनावी जीत का बाद कांग्रेस अपना पूरा जोर अब कर्नाटक पर लगा रही है. अगले कुछ महीनों में कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी काफी सक्रिय भूमिका में हैं और वो हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी. कल बैंगलौर में प्रियंका महिलाओं की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी. सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी कल बैंगलोर में महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को उठा सकतीं हैं. महिलाओं के लिए अलग से मैनिफेस्टो जारी किया जा सकता है और साथ ही साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भी घोषणा कर सकती हैं. कर्नाटक की महिला इकाई की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ये कार्यक्रम बैंगलोर के पैलेस ग्राउंड में होगा. इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के अलावा सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
Next Story