भारत

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन दाखिल किया, सोनिया-राहुल रहे मौजूद

jantaserishta.com
23 Oct 2024 2:10 PM IST
वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन दाखिल किया, सोनिया-राहुल रहे मौजूद
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज वायनाड लोकसभा से नामांकन भर दिया है. राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. इस दौरान प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे. नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो किया, जिसमें इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की. रोड शो के बाद प्रियंका ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में नामांकन भरने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 35 साल से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं. यह पहली बार है, जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं. यह एक बहुत ही अलग एहसास है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया."
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने पहली बार 1989 के चुनाव में अपने पिता के लिए प्रचार किया था. अब 35 साल हो गए हैं, जब मैंने अपनी मां, अपने भाई के लिए प्रचार किया है. यह पहली बार है जब मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story