भारत

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़सर में किया रोड शो, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
28 May 2024 9:57 AM GMT
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़सर में किया रोड शो, देखें VIDEO...
x
बड़ी खबर
हमीरपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़सर में रोड शो किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार बात करने वाली भाजपा पिछले 10 वर्षों में ही विश्व की सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी देश में 55 साल राज किया, लेकिन उनकी पार्टी कभी इतनी अमीर नहीं बन पाई। अखिल भारतीय
राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भाजपा
पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने चंदे के नाम पर हजारों करोड़ बना डाले हैं। उन्होंने कहा कि यही फर्क भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने जिस तरह देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा है, वह देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का धनबल के जरिए देश में सत्ता हासिल करना ही एकमात्र मकसद रह गया है। हालांकि हिमाचल में वह इस काम में सफल नहीं हो पाए हैं।
प्रियंका गांधी ने यह बात सोमवार को अपने हिमाचल दौरे के दौरान चंबा और कांगड़ा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के कार्यकाल में देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। देश में 30 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े हैं, वही बेरोजगारों की संख्या 70 करोड़ पहुंच गई है। इस सरकार ने सिर्फ अपने खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए ही दिन-रात काम किया है जबकि आम जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद अमीर दोस्तों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। यही नहीं, पूर्व यूपीए सरकार के समय बनाया गया वन रैंक वन पेंशन का सारा ढांचा बदलकर पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय किया गया है। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई और देश के किसानों व बागबानों के साथ मोदी सरकार ने विश्वासघात किया। पिछले 10 वर्षों में धर्म, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर भाजपा ने देश की जनता को बांटने का काम किया है। सत्ता के लिए धनबल का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में सरकार बनने के बाद आई भयानक आपदा के दौरान ना हिमाचल की मदद की और न ही यहां के लोगों का दुख दर्द जाना। भाजपा की विचारधारा और सोच सिर्फ सत्ता में बने रहने की होकर रह गई है।
Next Story