भारत

प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव का हुआ आमना-सामना, सियासी अटकलें तेज

jantaserishta.com
22 Oct 2021 3:51 PM IST
प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव का हुआ आमना-सामना, सियासी अटकलें तेज
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है? यह सवाल हर किसी के मन में है. भले ही इस सवाल का जवाब न मिल पा रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया में एक तस्वीर जरूर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में फ्लाइट के अंदर प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव साथ नजर आ रहे हैं.

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फ्लाइट में साथ-साथ देखे गए. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव दोनों आज दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे. दोनों नेता एक ही फ्लाइट में सवार थे और उनका आमना-सामना हो गया. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story