भारत

प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, संसद में एक और गांधी

jantaserishta.com
28 Nov 2024 11:07 AM IST
प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, संसद में एक और गांधी
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली.

गांधी परिवार के तीन लोग संसद में दिखे
गांधी परिवार के तीन लोग संसद में नजर आ रहे हैं. रायबरेली से जीतकर आए राहुल गांधी लोकसभा में जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा में पहले से ही मौजूद हैं. प्रियंका के लोकसभा में आने से गांधी परिवार के सांसदों की संख्या में एक और इजाफा हो गया. वायनाड के उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव ने 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है.
प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को नई दिल्ली में हुआ था. उनकी स्कूली शिक्षा की शुरुआत देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से हुई थी. लेकिन 1984 में इंदिरा गांधी की मौत के बाद पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी और सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से 1989 तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. प्रियंका ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की. वहीं, 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड, यूके से दूरस्थ शिक्षा के जरिए बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story