भारत

प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना, उन्नाव केस पर दिया ये बयान

jantaserishta.com
12 Feb 2022 11:12 AM IST
प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना, उन्नाव केस पर दिया ये बयान
x

लखनऊ: सभी पांच चुनावी राज्यों में राजनीतिक दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चुनावी हलचल देखने को मिल रही है। यहां एक चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज इस चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। वहीं उन्नाव में कथित रेप के बाद हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना
उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी। योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैंः प्रियंका गांधी


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story