भारत

पीड़ित बच्ची से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, कहा- मैं तुम्हारे साथ हूं और और दोषियों को सजा दिलवाने तुम्हारी लड़ाई लड़ूंगी

jantaserishta.com
30 Dec 2021 10:50 PM IST
पीड़ित बच्ची से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, कहा- मैं तुम्हारे साथ हूं और और दोषियों को सजा दिलवाने तुम्हारी लड़ाई लड़ूंगी
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के अमेठी में हाल ही में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें कुछ युवक एक लड़की के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता से फोन पर बात कर उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी की पीड़िता बच्ची से फोन पर बात की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बच्ची से कहा, मैं तुम्हारे साथ हूं और दोषियों को सजा दिलवाने के लिए पुरजोर तरीके से लड़ाई लड़ूंगी.
क्या है मामला?
यह मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी गांव का है. जहां के रहने वाले सूरज सोनी के घर से कुछ दिन पहले दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे और सीसीटीवी कैमरे में यह चोरी की वारदात कैद हो गई थी. चोरी करने वाली एक लड़की की शिनाख्त उक्त युवकों ने की, लेकिन इसकी सूचना थाने को नहीं दी.
इसके बाद मौका लगते ही उक्त लड़की को इन लोगों ने पकड़ लिया और यह लोग उसे अपने घर ले गए, जहां उसके ऊपर थर्ड डिग्री टॉर्चर का इस्तेमाल किया. इन युवकों ने अपने परिजनों के सामने लड़की की बुरी तरह पिटाई की, जिसका इन्होंने वीडियो भी बनाया. यह वीडियो कहीं से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
प्रियंका ने साधा था योगी सरकार पर निशाना
प्रियंका गांधी ने इस मामले का वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था. प्रियंका ने ट्वीट किया था, अमेठी में दलित बच्ची को निर्ममता से पीटने वाली ये घटना निंदनीय है. योगी आदित्यनाथ आपके राज में हर रोज दलितों के खिलाफ औसतन 34 अपराध की घटनाएं होती हैं, और 135 महिलाओं के ख़िलाफ़, फिर भी आपकी कानून व्यवस्था सो रही है.
प्रियंका ने कहा था, अगर 24 घंटे के अंदर इस अमानवीय कृत्य को करने वाले अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करके आपको जगाने का काम करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story