प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट से की फोन पर बात, जल्द ही दिल्ली पहुंचेंगे पायलट

कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी को लेकर अटकलें चल रही हैं। हालांकि, इस बीच सचिन पायलट ने पिता की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को दौसा जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में वह शामिल होंगे। पिछले साल जुलाई में पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें मना लिया था, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय किए गए वादे पूरे नहीं होने की वजह से पायलट खेमा फिर नाराज है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





