भारत

सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस का जांच एजेंसी पर बड़ा हमला

jantaserishta.com
27 July 2022 10:35 AM IST
सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस का जांच एजेंसी पर बड़ा हमला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से तीसरे दौर की पूछताछ करेगा. माना जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस अपना सत्याग्रह जारी रखेगी. कांग्रेस के सांसद संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे. विपक्षी दल भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं.

इससे पहले सोनिया गांधी से मंगलवार और पिछले हफ्ते गुरुवार को कई घंटों की पूछताछ हुई थी. सोमवार को सोनिया गांधी से ईडी ने करीब 6 घंटे पूछताछ की. उधर, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक जमकर हंगामा किया.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार और जांच एजेंसी पर हमला करते हुए कहा कि ईडी ने देशभर में आतंक मचा रखा है. वह देशभर में तमाशा कर रही है. ईडी सरकार गिराने का काम कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story