भारत

लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, जोश में दिखे कांग्रेसी, देखें वीडियो

HARRY
9 Sep 2021 10:16 AM GMT
लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, जोश में दिखे कांग्रेसी, देखें वीडियो
x

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर बेहद गंभीर हो चुकी कांग्रेस ने भी अपने मोहरे सजाने का काम शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नई दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा 10 व 11 सितंबर को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 को लेकर मंथन करेंगी। इस दौरान वह यहां पर कई अहम बैठके होंगी।

प्रियंका गांधी दस सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे सबसे पहले यूपी कांग्रेस की एडवाइजरी एंड स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद प्रदेश इलेक्शन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रियंका जोनवार बैठक करेंगी। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन और उनके नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर अहम रणनीति भी बनाएंगी।


इसी के साथ प्रशिक्षण शिविरों का भी फीडबैक लेंगी। यूपी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रियंका गांधी नए कृषि कानूनों की खिलाफ, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, खेती-किसानी और महंगाई के साथ राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति बनाएंगी।
प्रियंका गांधी लखनऊ प्रवास के दौरान हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी। हर जोन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को जोन पर किए गए कार्यों की लिखित जानकारी के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान प्रियंका गांधी हर जोन में गठित कांग्रेस की ब्लॉक और न्याय पंचायत समितित के साथ ग्राम सभा अध्यक्षों के गठन की विस्तृत समीक्षा करेंगी।


प्रियंका गांधी लखनऊ में दो दिन तक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावों को लेकर सारी तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में मौजूदा सियासी और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मिशन 2022 को लेकर रणनीति भी बनाएंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी गुरुवार को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचीं। उनका लखनऊ में प्रवास गोखले मार्ग पर शीला कौल की कोठी में होगा।


Next Story