भारत

प्रियंका गांधी सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं, बिना सुरक्षा के लाइन में लगकर किया दर्शन

jantaserishta.com
1 March 2022 7:51 PM IST
प्रियंका गांधी सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं, बिना सुरक्षा के लाइन में लगकर किया दर्शन
x
देखे वीडियो

यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच पड़े महाशिवरात्रि पर तमाम नेताओं के भोलेबाबा को भी खुश करने का मौका नहीं जाने दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं नजर आया।

मंदिर के बाहर तक लगी लाइन में प्रियंका सबसे पीछे खड़ी हो गईं। इसके बाद अपनी बारी का नंबर आने पर ही अंदरजाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही। प्रियंका ने अपना वीडियो शेयर भी किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी आम भक्त की तरह अकेले ही मंदिर जा रही हैं। मंदिर पहुंचने में बाहर तक लाइन लगी है। एक लाइन पुरुषों की और दूसरी महिलाओं की लाइन थी। प्रियंका सिर पर चुन्नी रखकर चुपचाप महिलाओं की लाइन में सबसे पीछे खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगीं।
इसी बीच उनके आगे खड़ी एक किशोरी की नजर पड़ी तो उसने अपने आगे वाली किशोरी को बताया। धीरे-धीरे अन्य लोगों ने भी प्रियंका गांधी को इस तरह आम लोगों की तरह दर्शन के लिए आते लाइन में लगे देखा तो चौंक पड़े। धीरे-धीरे प्रियंका के साथ तस्वीरें लेने की होड़ लग गई। प्रियंका ने भी किसी को मायूस नहीं किया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story